पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔरंगाबाद: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ महिलाओं ने मिलकर एक महिला की हाथ-पांव बांध कर पिटाई कर दी। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।
तीन घंटे चलता रहा हंगामा
- यह घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के माहूर गांव की है। गांव की महिलाओं ने एक 30 वर्षीय महिला को उसके घर से बहार घसीटकर लाया और एक चौराहे पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
- गांव के चौराहे पर ये हंगामा करीब तीन घंटे तक चलता रहा, लेकिन किसी ने न तो पीड़िता को बचाने की कोशिश की और न ही इसकी खबर पुलिस तक पहुंचाई।
क्या है वायरल वीडियो में?
- जो वीडियो सामने आया है उसमें एक महिला को कुछ महिलाएं बड़ी पूरी तरह से पीटती हुई दिखाई दे रहीं है। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में भीड़ वहां खड़ी है, जो इस पूरी घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त है।
- महिला की पिटाई से पहले उसके हाथ-पांव बांधे गए थे। वीडियो में कुछ लोग उसे पकड़कर ज़मीन पर पटके हुए नजर आ रहे हैं।
महिला पर शादीशुदा मर्द से अफेयर का आरोप
- जानकारी के मुताबिक, महिला का गांव के किसी शादीशुदा शख्स से अफेयर चल रहा था। इसी बात से बाकी ग्रामीण नाराज थे।
- वीडियो में नजर आ रहे लोग उस शख्स के परिवार वाले हैं जिसके साथ पीड़िता के अफेयर की बात सामने आई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.