पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Muri News Villagers Stopped The Work Of The Power Grid Sub Station Being Built In Salhan Workers Returned

सालहन में बन रहे पावर ग्रिड सब स्टेशन का काम ग्रामीणों ने रोका, बैरंग लौटे कर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सालहन गांव में शनिवार को 132/133 केवी ग्रिड सबस्टेशन निर्माण कराने आए कंपनी को ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। काम शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई थानों की पुलिस के अलावा काफी संख्या में जिला बल के जवान की नियुक्ति की गई थी। ग्रामीणों के भारी विरोध से काम शुरू नहीं कराया जा सका। नेतृत्व खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन कर रहे थे। पावर ग्रिड निर्माण के विरोध में झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज की गई है। मामले की जानकारी मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के एमडी, डीसी सहित अन्य अधिकारियों को दी जा चुकी है। सीओ मां देवप्रिया व सीआई शैलेश कुमार भी उपस्थित थे। सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर रामकुमार यादव, थानेदार अनिल कुमार तिवारी, टाटीसिलवे थानेदार विमल कुमार सिन्हा, सिकिदिरी थाना से रोमियो मैक्लीन जोजोवार, मुरी प्रभारी गुलाब रब्बानी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। मौके पर सिकंदर अंसारी, जगदीश महतो, परमानंद साहू, शिबू महतो, सहदेव करमाली, किशोर मुंडा, जनक करमाली, गौतम चौधरी, रमण साहू, तरुण चौधरी, मनीराम आदि मौजूद थे।

नहीं निकला हल...पदाधिकारियों-ग्रामीणों के बीच अबतक 15 बार हुई बैठक

विरोध करते पूर्व विधायक रामकुमार पाहन।

क्या है मामला...सालहन गांव में एलएंडटी कंपनी द्वारा करीब दस एकड़ भूमि में पावर ग्रीड का निर्माण कराया जा रहा है। झारखंड में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार विश्व बैंक की वित्तीय मदद से इस योजना का निर्माण करा रही है। राज्य में हर 50 किमी दूरी पर इस तरह के पावर ग्रिड का निर्माण कराया जा रहा है। योजना अक्टूबर 2018 से ही लंबित है। करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से काम कराया जाएगा। निर्माण के लिए कंपनी को सालहन में दस एकड़ गैर मजरूआ भूमि आवंटित की जा चुकी है।

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि प्रस्तावित निर्माण स्थल पर देवस्थल, हड़गड़ी, मसना, चारागाह व खेल का मैदान है। इस मामले को लेकर सरकार जल्दबाजी दिखा रही है। आज प्रशासन बलपूर्वक कब्जा कर काम शुरू कराने आया था। कोर्ट का निर्णय आने तक काम बंद रहना चाहिए। अनगड़ा सीओ मां देवप्रिया ने बताया कि स्थानीय जनता के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर ग्रिड का निर्माण सालहन को छोड़कर दूसरी जगह कराया जाएगा। इधर, ऊर्जा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ 15 बैठक हो चुकी है। सालहन गांव के एक कोने में पावर ग्रिड का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी।
खबरें और भी हैं...