पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratu News Villagers Who Went To Play Sendra Caught Peacock Handed Over To Forest Officials

सेंदरा खेलने गए ग्रामीणों ने पकड़ा मोर, वन पदाधिकारियों को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नामकुम | लालखटंगा पंचायत में होली के अवसर पर ग्रामीण जंगल में सेंदरा खेलने गए। इस दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़ लिया। मुखिया रितेश उरांव को जब यह मालूम चला तो उन्होंने ग्रामीणों से मिला और डीएफओ से बातचीत की। इसके बाद वन पदाधिकारियों को बुलाकर मोर को सौंप दिया। रितेश ने बताया कि ग्रामीण सेंदरा खेलने के दौरान जंगल जाकर खरगोश आदि जानवरों को पकड़ते हैं। सभी मिलजुलकर उसे खाते हैं। मोर राष्ट्रीय पक्षी है इसलिए इसे वन विभाग से संपर्क कर सौंप दिया गया। मौके पर करण मछुवा, सगेन तिरू, अजय नायक आदि लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...