पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीआईपी सड़कों की सफाई मशीन से, मुहल्लों में कूड़े का ढेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नालियों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति

रांची | राजधानी में वीआईपी सड़कों की सफाई अब मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से शुरू हाे गई है। शनिवार काे तीन मशीनों का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद देर रात से सुबह तक मोरहाबादी से हरमू बाईपास हाेते हुए डाेरंडा, एयरपोर्ट राेड में मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई की गई, लेकिन मुहल्लों में कूड़ा फैला रहा। क्योंकि पिछले एक सप्ताह से कई मुहल्लों से कूड़े का उठाव नहीं हाे रहा है अाैर नालियों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हाे रही है। रातू राेड, मधुकम, किशाेरगंज, अपर बाजार, बरियातू अाैर कांटाटोली क्षेत्र में काफी दिनों से नालियों की सफाई नहीं हाे रही है। इस वजह से शनिवार काे हुई झमाझम बारिश के बाद मुहल्लों की स्थिति अाैर अधिक खराब हाे गई। नाली का कचरा सड़क पर फैल गया। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हाे रही है। क्योंकि सफाई की जिम्मेवारी वार्ड सुपरवाइजरों की है अाैर अधिकतर वार्ड सुपरवाइजर संबंधित वार्ड पार्षद के परिवार के करीबी हैं या उनके रिश्तेदार। इसलिए शिकायत के बाद भी काेई कार्रवाई नहीं हाे रही है।
खबरें और भी हैं...