पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया से नरेंद्र मोदी तक, VIRAL हैं इन पॉलिटीशियन्स की 'पैर छूती' फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. हाल ही में बीजापुर में हुए अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से एक बुजुर्ग महिला को चप्पल पहनाई। चप्पल पहनाते हुए उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। उनके इस जेस्चर को भारतीय सभ्यता से भी जोड़कर देखा गया। 

 

कई मौकों पर भारतीय संस्कृति को फॉलो करते हुए सीनियर्स को रिस्पेक्ट करते पॉलिटीशियन्स की फोटो वायरल हुई हैं। इनमें से कुछ में पॉलिटीशियन्स अपने सीनियर के पैर छूते नजर आए तो कहीं लोग उनके चरणस्पर्श करते दिखे।

 

DainikBhaskar.com सोशल मीडिया में वायरल ऐसी ही कुछ फोटोज अपने रीडर्स को दिखा रहा है।

 

104 साल की महिला के छुए थे पैर

 

2016 में श्याम प्रसाद मुखर्जी शहरी मिशन के शुरुआत करने के लिए जब पीएम मोदी छत्तीसगढ़ गए थे। तब उन्होंने कुंवर बाई का सम्मान किया था, इस दौरान मोदी ने कुंवर बाई के पैर भी छुए थे।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की रहने वाली कुंवर बाई को परिवार की माली हालत कमजोर होने के बावजूद यह मंजूर नहीं था कि बहू और नातिन शौच के लिए खुले में जाएं। इसके लिए उन्होंने अपनी 6 बकरियां बेच दी थीं और उससे मिले 22 हजार रुपए से गांव का पहला टॉयलेट बनवाया। 

इसके बाद गांव के हर परिवार के पास पहुंची और महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए टॉयलेट बनवाने के लिए राजी किया। इस काम में उन्होंने दूसरे लोगों की मदद भी की। बुजुर्ग महिला की टॉयलेट बनाने की मुहिम की खबर लगने पर कई सरकारी एसेंसियों ने भी टॉयलेट बनाने में उनकी मदद की। आज कोटभर्री गांव के सभी घरों में टॉयलेट है। कुंवर बाई का निधन 106 साल की उम्र में इसी साल 23 फरवरी को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में हुआ था।