पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजकोट, गुजरात। राजकोट के औद्योगिक एरिया शॉपर की एक फैक्ट्री में कचरा उठाने वाले शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों और मालिक ने कचरा उठाने की आड़ में चोरी करने का इल्जाम लगाते हुए उसे बांधकर बेहरमी से पीटा था। इस घटना का VIDEO दलित नेता और MLA जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट करके वायरल किया है।
-घटना रादडिया इंडस्ट्रीज में रविवार की बताई जा रही है। आरोप है कि फैक्ट्री के मालिक सहित 5 कर्मचारियों ने मृतक को चोरी के इल्जाम में पीटा था। घायल शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
28 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कचरा उठाने वाले को फैक्ट्री के गेट पर रस्सी से बांधकर फैक्ट्री मालिक कैसे लोहे के रॉड से मार रहा है।
-मृतक की पहचान मुकेश सावजी(40) के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी पत्नी भी उसके साथ थी।
-मृतक पांच दिन पहले ही काम की तलाश में फैमिली सहित राजकोट आया था।
-घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए MLA जिग्नेश ने लिखा कि,' मुकेश की पत्नी को भी बुरी तरह पीटा गया है। गुजरात दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.