पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Virat Caught On Camera While Talking With Wife Anushka During IPL 2018 Match At Bengaluru

IPL मैच में अनुष्का को ढूंढ रहे थे विराट, फिर यूं दीवार के आर-पार रहकर हुई बात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में 13 अप्रैल को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान विराट कोहली को चीयर करने के लिए उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं। शादी के बाद ये पहला IPL मैच था, जिसमें अनुष्का दिखाई दीं। वैसे वे हसबैंड के लिए लकी भी साबित हुईं, क्योंकि विराट की टीम ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया। मैच के दौरान एक ऐसा मोमेंट भी नजर आया, जब विराट अपनी वाइफ को स्टैंड से बुलाते हुए नजर आए। किसी फैन ने ये मोमेंट कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो में दिख रहा है किस तरह विराट स्टैंड के एक ओर से दूसरी ओर मौजूद अनुष्का से बात कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।