पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हारे मैच में भी दिखा विराट का जलवा, अपने नाम कर गए IPL का ये बड़ा रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 14वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 रन से हरा दिया। मंगलवार रात मुंबई में हुए इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना था। मैच में भले ही विराट की टीम हार गई हो, लेकिन ये मैच उनके लिए बेहद स्पेशल रहा। मैच में उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 92* रन बनाए। 62 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 7 चौके और 4 सिक्स भी लगाए। मैच के दौरान उन्होंने ओरेंज कैप तो हासिल कर ही ली साथ ही टूर्नामेंट का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बने टूर्नामेंट के हाइएस्ट स्कोरर...

 


- मैच में 92* रन की इनिंग खेलते हुए विराट IPL 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए। वे अबतक 4 मैचों में 201 रन बना चुके हैं। इसी के साथ ऑरेंज कैप भी उन्हें मिल गई।
- वहीं मैच में 31वां रन बनाते ही विराट IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन भी बन गए। विराट अपने IPL करियर में अबतक 153 मैचों में 38.17 के एवरेज से 4619 रन बना चुके हैं।
- इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 163 मैचों में 33.76 के एवरेज से 4558 रन बनाए हैं। 
- लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने IPL करियर में 163 मैच खेलकर 32.66 के एवरेज से 4345 रन बनाए हैं।
- फिलहाल टूर्नामेंट जारी है ऐसे में टॉप थ्री पोजिशन्स के लिए इन प्लेयर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। और तीनों के पास ही एक-दूसरे से आगे निकलने का मौका है।

 

मैच समरीः

 

मुंबई इंडियन्स- 213/6 (20 ओवर) (रोहित-94, लुईस- 65)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 167/8 (20 ओवर) (विराट- 92*)

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, मैच के दौरान विराट के फोटोज...

खबरें और भी हैं...