पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Virat Kohli Missed Chance To Become First Player Who Score 5k Runs In IPL History

IPL का बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट, अब करना होगा अगले सीजन का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 53वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 30 रन से हरा दिया। इस मैच में मिली हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर IPL 2018 में खत्म हो गया। बेंगलुरु की टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल 14 मैच खेले, इनमें से 6 मैचों में उसे जीत और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के खिलाफ इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वे सिर्फ 52 रन से इस टूर्नामेंट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। हालांकि अब ये रिकॉर्ड सुरेश रैना अपने नाम कर सकते हैं। विराट से छूटा ये रिकॉर्ड...

 

- IPL 2018 में अपनी टीम के आखिरी लीग मैच में विराट कोहली 9 बॉल पर सिर्फ 4 रन ही बना सके। कोहली कृष्णप्पा गौतम की बॉल पर बोल्ड हो गए।

- इस मैच से पहले तक विराट ने अपने IPL करियर में 162 मैचों में 4,944 रन बनाए थे। 5 हजार IPL रन पूरे करने के लिए उन्हें 56 रन की और जरूरत थी। हालांकि वे सिर्फ 4 रन ही बना सके।

- अगर वे इस मैच में 56 रन और बना लेते तो IPL हिस्ट्री में 5 हजार रन बनाने वाले वे पहले बैट्समैन बन जाते। फिलहाल विराट के 4948 रन हैं और इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें 52 रन की और जरूरत है। अब इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्हें अगले IPL सीजन का इंतजार करना होगा। 

 

रैना के सामने अब भी है मौका

 

- IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट के बाद सुरेश रैना का नंबर है, जो IPL करियर में 4870 रन बना चुके हैं। रैना 5 हजार IPL रन पूरे करने से सिर्फ 130 रन दूर हैं।

- इस टूर्नामेंट में रैना चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं और अभी उनकी टीम को कुछ और मैच खेलने हैं। ऐसे में रैना इसी सीजन में अपने नाम पर ये रिकॉर्ड कर सकते हैं।

 

मैच समरी

 

राजस्थान रॉयल्स- 164/5 (20 ओवर) (राहुल- 80, रहाणे- 33)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 134 (19.2 ओवर) (डिविलियर्स- 53, पार्थिव- 33)

MoM- श्रेयस गोपाल (4/16 विकेट)