पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों IPL खेलने में बिजी हैं। गुरुवार रात को हुए मैच में उनकी कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा है। बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में अब सातवीं से सीधे पांचवीं पोजिशन पर आ गई है। विराट केवल दुनिया के सबसे टैलेंटेड क्रिकेटरों में से एक ही नहीं है, बल्कि वे एक फैशन स्टेटमेंट और यूथ आइकन भी हैं। बच्चों के बीच तो उनकी पॉपुलैरिटी का कोई जवाब नहीं है। दाढ़ी कटाने से किया इनकार...
- इन दिनों यूथ के बीच विराट की तरह दाढ़ी रखने का क्रेज हो चुका है। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए विराट ने कहा 'मुझे सच में ये पसंद है, मुझे लगता है कि यह मुझ पर अच्छी लगती है इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा'।
- विराट के देखादेखी रोहित, हार्दिक और रवींद्र जडेजा ने दाढ़ी रखी थी लेकिन कुछ वक्त पहले इन्होंने दाढ़ी हटा ली।
- रवींद्र जडेजा ने तो इंस्टाग्राम पर #breakingthebeard चैलेंज देते हुए विराट को भी शेव कराने के लिए कहा था, लेकिन विराट ने साफ इनकार कर दिया था।
- जडेजा को इनकार करते हुए विराट ने अपना एक फोटो पोस्ट किया था और उसके साथ लिखा था, 'सॉरी बॉयज, लेकिन मैं फिलहाल दाढ़ी हटाने के लिए तैयार नहीं हूं। इसने मेरे मेकओवर में शानदार काम किया है।'
- इस मामले में विराट को उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी सपोर्ट किया था। विराट के फोटो पर कमेंट करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'तुम नहीं कर सकते'।
- दाढ़ी की देखभाल को लेकर विराट का कहना है कि, 'इनकी देखभाल करना जरा भी मुश्किल नहीं है, क्योंकि मार्केट में कई तरह के बीयर्ड ऑइल आते हैं, जिन्हें लगाना बेहद आसान है। थोड़ा सा तेल लगाया और हो गया काम'।
- 'जब दाढ़ी काफी बड़ी और घनी हो जाती है, तो उसे ट्रीम करना पड़ता है। बस यही एक थोड़ा मुश्किल काम है। लेकिन फिर भी मैं इसे नहीं हटाने वाला।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.