स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में मंगलवार को खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मैच में मुंबई ने बेंगलुरु को 46 रन से हरा दिया। मैच के दौरान एक मोमेंट ऐसा भी आया जब
विराट कोहली अंपायर पर नाराज हो गए और उन्होंने सरेआम मैदान पर अपनी नाराजगी भी दिखाई। ये मोमेंट मुंबई की इनिंग के दौरान 18.2 ओवर में हुआ। जब क्रिस वोक्स की बॉल पर
हार्दिक पंड्या को मैदानी अंपायर ने आउट दे दिया था। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े
रोहित शर्मा ने रिव्यू मांग लिया। रिव्यू के बाद हार्दिक को नॉटआउट बताया गया। हालांकि टीवी रिप्ले में बॉल हार्दिक के बैट से टकराती नजर आ रही थी। इसके बाद भी हार्दिक को नॉट आउट दिए जाने पर विराट भड़क गए और उन्होंने अंपायर से जाकर बात की। हालांकि उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। इसी बीच जब हार्दिक को आउट देने का फैसला बदल दिया गया तो स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका खुशी से झूम उठीं। हार्दिक के नॉटआउट निकलने की वजह से रितिका और उनके पैरेंट्स ने खूब ताली बजाई और सेलिब्रेट किया।
आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें, कैसे हुआ ये पूरा मोमेंट...