पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीरू के सबसे बड़े फैन: ​93 साल के ओम प्रकाश पंजाब को करेंगे चीयर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़.  आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलैवन पंजाब के खिलाडिय़ों को चीयर्स करने के लिए पटियाला के 93 वर्षीय बुजुर्ग ओम प्रकाश जोशी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। 19 अप्रैल को किंग्स इलैवन पंजाब का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ओम प्रकाश जोशी किंग्स इलेवन पंजाब और वीरेंद्र सहवाग के फैन हैं। वे सहवाग और टीम के खिलाड़ियों से मिलने के लिए मंगलवार को स्टेडियम पहुंचे। सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब के सोशल अकाउंट्स पर उनकी फोटो को साझा किया।

 

सुनाई चूहे-शेर की कहानी
मुलाकात में ओम प्रकाश जोशी ने खुद को वीरू का फैन बताया। वे वीरू से कहते हैं कि क्या उन्हें उर्दू आती हैं तो सहवाग ने मना कर दिया कि उन्हें उर्दू नहीं आती। यही नहीं सहवाग ने ओम प्रकाश जोशी को अपना सबसे बुजुर्ग फैन बताया। इसके बाद सहवाग को ओम प्रकाश जोशी कहते हैं कि उन्होंने 1933 में शेर और चूहे की कहानी पढ़ी थी जो उन्हें आज भी याद है। सहवाग के कहने पर वह पूरी कहानी सुनाते हैं।

खबरें और भी हैं...