पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेयर्स को चीयर्स करने के लिए पटियाला के 93 वर्षीय बुजुर्ग ओम प्रकाश जोशी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ओम प्रकाश जोशी किंग्स इलेवन पंजाब और वीरेंद्र सहवाग के फैन हैं। वे सहवाग और टीम के खिलाड़ियों से मिलने के लिए मंगलवार को स्टेडियम पहुंचे। सहवाग उनसे मिले और किंग्स इलेवन पंजाब के सोशल अकाउंट्स पर उनकी फोटो को भी साझा किया।
होम ग्राउंड पर हैदराबाद पर पहली जीत को बेताब किंग्स
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम वीरवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले मैच में टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के विजयी अभियान को रोकने की कोशिश करेगी। केन विलियम्सन की अगुआई वाली हैदराबाद टीम ने अब तक अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और इस दौरान उनके गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरी तरफ रविचंद्रन अश्विन की अगुआई वाली पंजाब की टीम ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों को ध्वस्त किया है।
किंग्स अपने घर में पहली जीत हासिल करने को भी बेताब है। उन्होंने आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अभी तक हैदराबाद के साथ चार मैच खेले हैं और चारों में उसे हार मिली है। मेजबान टीम ने अब तक 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की है। चेन्नई के खिलाफ क्रिस गेल ने सीजन का पहला मैच खेलते हुए 33 गेंदों में 63 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 197 रन बनाए। गेल अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए उन्होंने 96 रन भी जोड़े। मयंक अग्रवाल, करुण नायर और अश्विन ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया है।
हैदराबाद के लिए खास रणनीति
पंजाब के अक्षर पटेल ने कहा कि हैदराबाद को रोकने के लिए हमने खास रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि टीम के पास आर. अश्विन और मुजीब जैसे स्पिनर हैं। वे दोनों मिडल ओवर्स में रनरेट कंट्रोल कर लेते हैं तो इसका दबाव सनराइजर्स पर पड़ेगा। हमारे पास लंबा बैटिंग ऑर्डर है और हम हैदराबाद के खिलाफ जरूर जीत हासिल करेंगे।
मुजीब कर रहे परेशान
पंजाब के 17 साल के स्पिनर मुजीब उर रहमान बॉलिंग वैरिएशंस से बल्लेबाजों को हैरान कर रहे हैं और उन्हें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का विकेट भी मिला है। अश्विन और मुजीब के अलावा टीम के पास मोहित शर्मा, अक्षर पटेल और एंड्रयू टाई जैसे गेंदबाज भी हैं जो टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.