- Hindi News
- National
- Ranchi News Vis Committee Set Up To Investigate Baye West Treatment Plant Viranchi
बायाे वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की जांच के लिए बने विस कमेटी : विरंची
विरंची ने बताया कि राज्य में रामगढ़ अाैर लाेहरदगा में जाे प्लांट हैं, वहां 15 दिनाें का बायाे मेडिकल वेस्ट एक साथ ट्रीटमेंट के लिए ले जाया जाता है। यह खतरनाक है। रिम्स का अपना ट्रीटमेंट प्लांट है। इससे वहां भर्ती मरीजाें काे ही खतरा हाे सकता है। उन्हाेंने मांग की कि मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की जांच के लिए विधानसभा कमेटी बनाएं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभी पाकुड़, हजारीबाग, मेदिनीनगर, देवघर, सिंदरी, अादित्यपुर में छह प्लांट के लिए केंद्र काे लिखा गया है।