पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीनी कंपनी के स्मार्टफोन Vivo V9 का प्रमोशन कर रहे हैं। इन फोन के कैमरा फीचर्स के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इस फोन में फेस अनलॉकिंग फीचर भी दिया है। यानी ये यूजर का चेहरा देखकर अनलॉक हो जाता है। ये फीचर 1 लाख रुपए कीमत वाले iPhone X में भी आता है। इतना ही नहीं, ये वीवो के हैंडसेट में ये फीचर पूरी तरह काम करता है। आईफोन एक्स और वीवो वी9 की कीमत में 4 गुना से भी ज्यादा का अंतर है। जबकि देखने में ये हूबहू एक जैसे हैं।
# एपल ने 6 साल में तैयार किया फीचर
एपल के आईफोन एक्स में फेस रिकॉग्नाइजेशन का फीचर दिया है, जिसे लॉन्च करने से पहले 6 सालों की रिसर्च की गई। इसे फेस आईडी फीचर भी कहते हैं। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से डिवाइस को पूरी तरह से सिक्योर रहेगी। वहीं, इस फीचर को आपके अलावा कोई दूसरा ओपन नहीं कर पाएगा।
# वीवो का फीचर भी शानदार
हमने Vivo V9 में दिए फेस ID फीचर को टेस्ट किया, तो इसके रिजल्ट शानदार आए। ये यूजर की आंख को रीड करता है। उजाले में ये 1 सेकंड का भी वक्त नहीं लेता और फोन ओपन हो जाता है। हालांकि, रात के समय ये फीचर काम नहीं करता। यदि उजाला कम है तब ये मिला-जुला काम करता है। आईफोन एक्स से इसकी तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन वीवो का फेस ID का रिस्पॉन्स बेहतर है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए Vivo V9 के फीचर्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.