पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाओ एयर ने भारत में अपनी सेवाओं को किया लांच

वाओ एयर ने भारत में अपनी सेवाओं को किया लांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाओ एयर ने भारत में अपनी सेवाओं को किया लांच

एयरलाइन नई दिल्ली और आईसलैंड के कैफलाविक एयरपोर्ट के बीच सप्ताह में पांच सीधी उड़ानें चलाएगी, जो उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के कई लोकप्रिय गंतव्यों से जुड़ी होगी।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वाओ एयर अपने उपभोक्ताओं के लिए 4 आकर्षक विकल्प लेकर आई है, जिसमें वाओ बेसिक, वाओ प्लस, वाओ कॉम्फी और वाओ प्रीमियम शामिल है। इकोनोमी कैटेगरी यानि वाओ बेसिक के तहत आइसलैंड, अमेरिका, कनाडा और लंदन के लिए वन-वे टिकट की कीमत मात्र 13,499 रुपये (कर सहित) शुरू होगी, जबकि बिजनेस क्लास यानि वाओ प्रीमियम के तहत यात्री 46,599 रुपये की शुरुआती कीमत (कर सहित) पर इस यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अब तक के सबसे कम किराए के साथ वाओ एयर उत्तरी अमेरिका के शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बाल्टीमोर एवं कई अन्य गंतव्यों के लिए भी उड़ानों के बेहतरीन विकल्प लेकर आई है। इसके अलावा लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान उपभोक्ता आइसलैंड एवं अटलान्टिक के कुछ लुभावने प्राकृतिक स्थलों के मनोरम दृश्यों का आनंद भी पा सकते हैं।
वाओ एयर दुनिया की दूसरी यूरोपीय एयरलाइन है जिसने नई दिल्ली से उड़ान के लिए सबसे आधुनिक लम्बी दूरी का विमान एयरबस ए 330 नियो उपलब्ध कराया है।
वाओ एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक स्कूली मोगेन्सन ने कहा, \"\"भारत एक ऐसा देश है जहां अपार संभावनाएं हैं। हमें विश्वास है कि भारतीय यात्री बेहद किफायती दरों और नई एयरबस ए 330 नियो के साथ उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप की यात्रा का आनंद लेंगे और हमारी यह पहल भारत के विमानन उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह वाओ एयर के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि हम एशिया को उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप में अपने व्यापक नेटवर्क के साथ जोड़ रहे हैं, इसी के साथ आइसलैंड भी एक ग्लोबल हब बन जाएगा। आने वाले समय में वाओ एयर भारत में कई उड़ानें पेश करेगा और भारत अगले दस सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था बन जाएगा।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...