पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं को रोजगार उलपब्ध कराने के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण जरूरी है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत राज्य के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने के भी विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों से समझौता किया जा रहा है। शुक्रवार को वे बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित व्यवसायिक शिक्षा-चुनौतियां एवं रणनीति पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है कि रोजगार देने के बाद कपंनी द्वारा कर्मियों को हटा दिया जाता है। बेवजह इस प्रकार की कार्रवाई रोकने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास कर रोजगार दिलाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना भी शुरू हो चुका है। राज्य में आईटीआई के माध्यम से पूर्व से ही व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुछ विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा भी व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा लेने वालों की भीड़ बढ़ी है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों की स्क्रीनिंग की जरूरत है। युवाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्कील डेवलपमेंट लागू किया गया है। कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार दिलाने जरूरत है। श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कौशल विकास कार्यक्रम लागू किया गया है। 3.30 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। कौशल विकास कार्यक्रम की मॉनिटरिंग बारिकी से की जा रही है।
कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कार्से को अपग्रेड भी किया गया है। अच्छे ट्रेनर को प्राथमिकता दिया जा रहा है। बाजार में मांग के आधार पर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। 15 हजार से अधिक युवा स्वास्थ्य, अभियंत्रण, निर्माण, परिधान, सौंदर्य, कृषि आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, अपर सचिव के सेंथिल कुमार, नियोजन व प्रशिक्षण निदेशक धर्मेंद्र सिंह, बीएसडीएम के अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सहित राज्य के 18 विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव और विवि के व्यवायिक शिक्षा संकायाध्यक्ष आदि मौजूद थे।
भारतीय स्किल डेवपलमेंट विवि जयपुर के कुलपति ब्रिगेडियर डॉ. एस.एस.पाबला, महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी विवेक सावंत, इंटरप्रन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट अहमदाबाद के डॉ. चंदन चटर्जी, विश्वकर्मा विवि हरियाणा के कुलपति राज नेहरू ने व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विष्यों की प्रस्तुतिकरण दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.