वॉयला ने आभूषणों का नया रेंज लॉन्च किया
वॉयला ने आभूषणों का नया रेंज लॉन्च किया
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पारंपरिक काम को फिर से चलन में लाते हुए वॉयला ने अपने आभूषणों का नया रेंज \'कांथा\' लॉन्च किया है। कांथा की कलात्मक जादू को ध्यान में रखते हुए हर आभूषण को सावधानी से डिजाइन किया गया है।
कांथा संग्रह का हर आभूषण अनोखे व अलग डिजाइन का है। सुनहरे बैकग्राउंड पर लाल, हरे, पीले और नीले रंग की मीनाकारी की गई है। कांथा में कान और गले के आभूषण को सावधानी से डिजाइन किया गया है, जो आपके लुक को एक करिश्माई टच देते हैं।
भारत की संस्कृति से प्रेरित वॉयला आपके लिए हाथ की कारीगरी वाले पारंपरिक आभूषण लेकर आया है, जो आपको फैशनेबल लुक देता है।
--आईएएनएस