पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूज डेस्क। फिल्म खूबसूरत में सोनम कपूर ने जो ड्रेस पहनी थी, उस से लेकर रुस्तम फिल्म में अक्षय कुमार की नेवी यूनिफॉर्म तक को आप ऑनलाइन खरीद सकते हो। फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के ब्रेकअप सॉन्ग में जो कुर्ता अनुष्का शर्मा ने पहना था, वो भी ऑनलाइन ऑक्शन में उपलब्ध है। इन सबके अलावा रितिक रोशन की कृष-3 की सुपरहीरो वाली जैकेट भी खरीदी जा सकती है। हम बता रहे हैं किस ड्रेस की कितनी कीमत है, और इन्हें ऑनलाइन कैसे खरीदा जा सकता है।
कितनी है कीमत...
- अक्षय कुमार की रुस्तम वाली नेवी यूनिफॉर्म पर अब 2,35,000 रुपए की बोली लग चुकी है।
- रितिक रोशन की कृष-3 वाली सुपरहीरो जैकेट पर अब तक 70,000 हजार रुपए की बोली लग चुकी है।
- अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप सॉन्ग वाले कुर्ते पर 18,500 रुपए की बोली लगी है।
- सोनम कपूर के खूबसूरत वाले आउटफिट पर 10 हजार रुपए की स्टार्टिंग बोली लगी है। यह नीलामी में जल्द ही आने वाली है।
- रणबीर कपूर के 'ये जवानी है दिवानी' में पहने शर्ट पर 10,000 रुपए की स्टार्टिंग बोली लगी है। यह भी जल्द ही ऑक्शन में आने वाली है।
आप कैसे खरीद सकते हैं इन आउटफिट्स को...
- saltscout.com पर इन ड्रेसेस की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है।
- यहां आपको Auctions में जाकर LIVE में जाना होगा।
- खुद को रजिस्टर करना होगा। जगह के प्रूफ के लिए गवर्नमेंट आईडी सबमिट करना होगी।
- इसके बाद आप बिडिंग में शामिल हो सकते हैं।
- वेबसाइट का दावा है कि नीलामी से आने वाली रकम को सोशल कॉज में खर्च किया जाएगा।
- आप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं साथ ही ऑक्शन में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
- सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले ग्राहक को प्रॉडक्ट मिल जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.