पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 साल की उम्र पूरा कर चुका कोई भी व्यक्ति Bigg Boss में कर सकता पार्टिसिपेट, ऐसे करें अप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूज डेस्क। इन दिनों टेलीविजन रिएलिटी शो Bigg Boss में पार्टिसिपेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हैं। 15 जून तक इसके ऑडिशन लिए जाएंगे। इस शो में नेम, फेम और मनी तीनों ही चीजें पार्टिसिपेंट्स को मिलती हैं। बिग बॉस 11 जीतने वाली शिल्पा शिंदे को इनाम के तौर पर 44 लाख रु. की राशि मिली थी। वैसे तो बिग बॉस में विजेता बनने वाले कंटेस्टेंट को शो जीतने पर 50 लाख रु. का इनाम दिया जाता है लेकिन पिछले सीजन में कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के एक टास्क में 6 लाख रुपए जीतने की वजह से शिल्पा शिंदे को 44 लाख रुपए ही मिल थे।

 

बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के लिए आम लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। किसी को भी शो में एंट्री मिल सकती है। इसका पूरा प्रोसीजर ऑनलाइन है। आज हम बता रहे हैं कि आप कैसे बिग बॉस 12 में एंट्री पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंटेस्टेंट का अंतिम चयन शो की सिलेक्शन कमेटी करती है। 

 

# इस बार कौन हो सकता है शामिल

 

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, बिग बॉस 12 में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ी में नजर आने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को जोड़ी में ही ऑडिशन देना होगा। इसमें बहन, भाई, दोस्त, बॉस, मां, पत्नी कोई भी जोड़ीदार बन सकता है। कलर्स की तरफ से ट्विट करके भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है। 

 

आप कैसे कर सकते हैं पार्टिसिपेट, देखिए अगली स्लाइड में...