पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहाँपुर. यूपी के शाहजहांपुर पहुचे यूपी के वक्फ मिनीस्टर कहा है कि आजम खां का हृदय परिवर्तन हो रहा है और वो इन दिनों कुछ त्यादा की बेचैन है क्योकि उनके साथ बहुत कुछ होने वाला। उनका ईशारा आजम खंां के खिलाफ सीबीआई जांच की तरफ था। उन्होने कहा कि हां मै हिन्दू हूं क्योकि मै हिन्दुस्तान में रहता हूं। सपा बसपा गठबन्धन पर भी उन्होने कहा कि ये स्वार्थ का गठबन्धन है। वक्फ मन्त्री मोहसीन रजा यहां डा0 भीमराव राम अम्बेडकर के जयन्सी के एक कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे थे। आजम खान पर निशाना लगाया...
वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने आजम खान पर निशाना लगाते हुए उन्होने कहा कि आजम खां का बीजेपी के प्रति हृदय परिवर्तन हो रहा है और वो आजकल बेहद बेचैन है। उनका ईशारा आजम खां के खिलाफ होने वाली सीबीआई जांच की तरफ था क्योकि प्रदेश सरकार ने आजम खां के खिलाफ वक्फ सम्पत्तियों को आजम खां के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफरिस तैयारी पूरी कर ली है।
उन्होने इस दौरान भारत माता की जय का नारा भी लगाया। अम्बेडकर की मूर्तियों को लगातार क्षतिग्रस्त किये जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि ये साजिश की तहत किया जा रहा है लोगों को जाति के आधार पर बांटने की कोशि की जा रही है। कुछ दल है जो लोगों को लड़कार राजनीति करती है। लेकिन बीजेपी हमेशा महापुरूषों का सम्मान करती है।
वक्फ मंत्री ने कहा कि सपा बसपा गठबन्धन पर उन्होने कहा कि ये वो गठबन्धन है जो कभी टूटते है तो कभी रूठते है तो कभी जुड़ जाते है। उन्होने कहा सपा बसपा स्वार्थ की राजनीति करते है। मायावती का नाम लिए बिना उन्होने कहा कि जब उनके साथ गेस्टहाउस काण्ड हुआ था तब बीजेपी ने उन्हे जाकर बचाया था। उनका कहना है कि सपा बसपा की राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है और वो हाशिये पर आ गये हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.