पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या प्री-प्लान्ड था राहुल गांधी का कैंडल मार्च, इन वजहों से उठ रहे हैं सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल डेस्क. कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप और उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर आधी रात को कैंडल मार्च निकाला। इसके लिए उन्होंने रात 9 बजकर 39 मिनट पर एक ट्वीट करते हैं। जिसमें अपील की कि वो इंडिया गेट पर साइलेंट और पीसफुल कैंडल मार्च करने जा रहे हैं। लोग उन्हें ज्वॉइन करें। जिसके बाद करीब 12 बजे तक हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ता और आम लोग भी शामिल थे। राहुल गांधी का मार्च अचानक किया गया बताया जा रहा है। लेकिन इंडिया गेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मार्च वाकई में अचानक हुआ या प्री-प्लान था।  

 

कहां से आए बैनर और पोस्टर?
राहुल गांधी के कैंडल मार्च में अधिकतर लोगों के पास बैनर और पोस्टर थे। जिसमें महिलाओं को न्याय और बच्ची को इंसाफ दिए जाने के स्लोगन लिखे हुए थे। वो भी प्रिंटेड। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने कम समय में वो भी रात के वक्त इतने बैनर और पोस्टर कहां से आ गए। क्या ये पहले से ही तैयार किए गए थे?
    
राहुल गांधी के ट्वीट पर आए कमेंट
राहुल गांधी ने कैंडल मार्च के लिए जो ट्वीट किया था। उसपर 12 घंटे में कुल 11 हजार रीट्वीट आए। ट्वीट पर ऐसे लोगों के कमेंट की संख्या कम है जिन्होंने कैंडम मार्च का सपोर्ट किया हो और कहा हो कि वो भी मार्च में शामिल होने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्वीट के जरिए लोग इतने कम समय में इंडिया गेट पर इकट्ठा हो गए। 

 

कैंडल मार्च में राहुल का बयान
ट्वीट के बाद राहुल गांधी करीब साढ़े ग्यारह बजे कैंडल मार्च में पहुंचे। उन्होंने कहा कि "कैंडल मार्च कोई राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रीय मामला है। इस देश मे महिलाओं के खिलाफ एक के बाद एक जो घटनाएं हत्या, बलात्कार और हिंसा हो रही हैं, हम उसके खिलाफ लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर कार्रवाई करे। आज हिंदुस्तान की महिलाओं को बाहर निकलने से डर लग रहा है। कभी बच्ची को तो कभी महिला को मारा जाता है। रेप किया जाता है। हम चाहते हैं कि सरकार इन मामलों पर कदम उठाए। जिससे हिंदुस्तान की महिलाएं सड़क पर शांति से चल सके"। 

खबरें और भी हैं...