पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली-कोलकाता से आई तेज प्रताप की सगाई में फूल, ऐसा है पूरा ALBUM

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की बुधवार को यहां होटल मौर्या में एश्वर्या राय के साथ सगाई हुई। रस्म में फैमिली मेंबर्स के अलावा 200 गेस्ट मौजूद रहे। सगाई के लिए तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य सिंगापुर से पटना आईं। 

 

दिल्ली-कोलकाता से आए फूल

 

- सगाई की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। फाइव स्टार होटल में ठेले से टोकरी में पैक्ड फल आए।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक डेकोरेशन के लिए फूल दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे से मंगवाए गए।
- शादी इसी साल 12 मई को होगी।

 

प्रोफेसर हैं तेज प्रताप की सासू-मां

 

- लालू के बेटे की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की पोती एश्वर्या राय के साथ हो रही है।
- तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका प्रसाद राय बिहार मिनिस्ट्री में मंत्री रह चुके हैं।
- उनकी सास पूर्णिमा राय पटना महिला कॉलेज में असिस्टेंट प्रॉफेसर हैं।
- खुद एश्वर्या ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

 

एश्वर्या के घर में हुई थी मिलनी

 

- यह रिश्ता पूरी तरह अरेंज्ड था। एश्वर्या राय को राबड़ी देवी ने अपनी बहू के रूप में चुना था।
- लड़का-लड़की को मिलवाने की रस्म 'मिलनी' चंद्रिका प्रसाद राय के पटना स्थित आवास पर हुई थी।