पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल संकट: कीचड़ और गंदे पानी से भरे कुएं से प्यास बुझा रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडाना(जोधपुर).  मंडाना क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में 43 गांवों में 260 टैंकरों के द्वारा पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। फिर भी लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवरिया के गांव मंदरगढ़  में 250 गांवों की बस्ती और लगभग 1500 की जनसंख्या में 6 कुएं हैं। जिसमें से 2 कुओं में ही नाममात्र का पानी है। ग्रामीण कुएं से पानी निकालने में भी मशक्कत करने के बाद कीचड़ व गंदा पानी  कपड़े से छानकर पानी की प्यास बुझा रहे हैं।