पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाड़मेर(जयपुर). जिले में मीठे पानी की योजनाएं कई तैयार की गई, लेकिन सालों बाद भी दूर-दराज के गांव तक नहर का पानी नहीं पहुंचा है। इसकी वजह योजनाओं के काम की धीमी रफ्तार। नर्मदा नहर परियोजना से चौहटन, रामसर व गडरारोड क्षेत्र सरहदी गांवों में नहरी पानी पहुंचाने की कवायद चल रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से पेयजल परियोजनाओं का काम तीन साल बाद भी अधूरा है। पाताल से पानी लाना पड़ रहा है...
- पहले सरकार ने बजट जारी करने में देरी कर दी और अब ठेकेदार काम की रफ्तार नहीं बढ़ा रहे है।
- ऐसे में सरहदी गांवों के लोग बेरियों से पानी सींचकर प्यास बुझाने को मजबूर है।
- 45 डिग्री तापमान में पुरुष व महिलाओं को बेरियों से पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ रही है।
- हालात यह है कि बेरियों का पानी रसातल पहुंच गया है। ऐसे में ग्रामीणों को गड्डों के अंदर उतरकर पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है।
- सरहदी गांव चांदे का पार में स्थित गड्डों का पानी 100 फीट गहरा है। इसकी वजह भूजल स्तर में लगातार गिरावट आना है।
- इस स्थिति में ग्रामीणों को गड्डों के अंदर उतरकर पाताल से पानी की बूंद-बूंद सहेजने के जतन करने पड़ रहे हैं। फोटो-नरपत रामावत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.