12 दिनों से बंद है जलापूर्ति
सिल्ली|मुरी शहरी जलापूर्ति योजना से पिछले 12 दिनों से जलापूर्ति ठप है इससे करीब 300 उपभोक्ताओं का पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में कारण पूछे जाने पर विभाग के जेई प्रभुशंकर राम ने बताया कि योजना के एक पम्प में खराबी आ गई है इस कारण पानी बंद है। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना ग्राम जल स्वच्छता समिति की देखरेख में संचालित की जाती है किसी प्रकार के मरम्मत का खर्च भी समिति की ओर से किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ बात करके जलापूर्ति जल्द बहाल करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं ग्राम जल स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों से भी बात करने की कोशिश की गयी परंतु किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।