पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम में बदलाव का दौरा जारी, दिन के तापमान में थोड़ी कमी, रात के पारे में हुअा इजाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिस कारण दोपहर होते-होते पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा की लपटें लोगों को परेशान कर रही हैं। इन सब के बाजदूज अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई। वहीं रात के पारे में उछाल देखा गया। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं 22 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

13 जून तक मानसून प्रदेश में दे सकता है दस्तक

- भीषण गर्मी के बीच यह राहतभरी खबर है कि मानसून तय समय 1 जून से एक हफ्ते पहले यानी 25 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। मौसम केंद्र के न्यूमेरिकल वेदर प्रिडिक्शन के ऑपरेशनल एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट में यह अनुमान जाहिर किया गया है।

 

- मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में मानसून 13 जून या उसके आसपास आ सकता है। उन्होंने बताया कि चार हफ्ते के लिए जारी इस फोरकास्ट में कहा गया है कि दूसरे हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय रह सकता है। 15 मई के पास अंडमान निकोबार आ सकता है। तीसरे और चौथे हफ्ते में अरब सागर में मानसून में होने वाले सर्कुलेशन देखे जाने के आसार हैं।


- अनुमान में यह भी कहा गया है कि दक्षिण पूर्वी अरब सागर और उससे सटे केरल के क्षेत्र में यह एक्टिव रह सकता है। फोरकास्ट के अंत में यह निष्कर्ष है कि अंडमान रीजन और सदर्न टीप आफ इंडिया यानी केरल क्षेत्र में मानसून जल्दी आने का अनुमान है। शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में सिस्टम बन रहा है। संकेत मिल रहे हैं कि हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होता जा रहा है।

 

14 जून को रहेगा सबसे बड़ा दिन
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि 14 जून को दिन सबसे बड़ा 13 घंटे 46 मिनट का रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिम से आ रही गर्म हवा और सोलर रेडिएशन होने से दिन की अवधि और तपिश सबसे ज्यादा रही।

 

इसलिए बन रहे बारिश के आसार
- मौसम एक्सपर्ट के अनुसार एक नार्थ-साउथ ट्रफ लाइन बन रही है। जो मप्र के पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। इस वजह से  प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि एवं बारिश के आसार बन रहे हैं।


गर्मी में रखें अपना ख्याल
- गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या डी-हाइड्रेशन की होती है, इसलिए खुद पर ज्यादार ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में बहुत जल्द बच्चे व बुजूर्ग की तबीयत खराब होती है। ऐसे में जितना संभव हो कोशिश करें की धूप में कम निकलें।
- यदि बाहर निकलना पड़े तो चेहरे के साथ ही सिर को ढंककर निकलें। पसीना आने पर सिर पर पानी ना डालें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हल्का भोजन करें और तरल पदार्थ का का ज्यादा सेवन करें। मठा और दही का उपयोग करें।

 

खबरें और भी हैं...