पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिली धूप के बीच बारिश, तापमान घटा, बढ़ गई उमस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। मारवाड़ का मौसम नित नए रूप दिखा रहा है। जोधपुर शहर में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर को मौसम यकायक पलट गया। खिली धूप के बीच आसामान से राहत भरी बारिश की बूंदे टपकना शुरू हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश से सड़कें भीग पाई और यह क्रम थम गया। अब अासमान में हल्के बादल छाए हुए है। आसमान से टपकी राहत…

 

 

- पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। कई स्थानों पर  तूफानी हवाओं ने कहर बरपाया तो कई स्थान पर बारिश के साथ ओले गिरने के कारण भारी नुकसान हुआ। लेकिन मारवाड़ इनसे बचा हुआ था। आज इसका कुछ असर जोधपुर में देखने को मिला। सुबह के समय मौसम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर दो बजे के लगभग मौसम यकायक बदल गया। धूप के बीच एकदम से तेज बौछार गिरना शुरू हो गई। सड़कें भीगी ही थी कि बारिश थम गई। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। हालांकि मौसम में उमस काफी बढ़ गई। शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर पच्चीस डिग्री तक पहुंच गया है।  

खबरें और भी हैं...