पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। अप्रैल माह आधा निकल जाने के बाद मारवाड़ में अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान अभी भी चालीस डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में दिनों दिन कम होते जा रहे अंतर के कारण अब लोगों का रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ने के साथ लू चल सकती है। ऐसा है मारवाड़ का मौसम…
- मारवाड़ के लोगों को अभी तक हमेशा यहां पड़ने वाली प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है। कुछ दिन पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के प्रभाव से यहां भी तापमान तेजी नहीं पकड़ पाया है। अब मौसम साफ होने के बाद गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दिन का तापमान चालीस डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान पच्चीस डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में यह बढ़कर तीस डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। एेसे में लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। जोधपुर जिले के फलोदी में रात का तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.