पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजगदलपुर। शनिवार 14 अप्रैल को बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवास हो रहा है। उस दिन बस्तर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा इसकी हर घंटे की रिपोर्ट का अपडेट शुक्रवार से ही विभाग एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे रहा है। इस रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर और फिर यहां से बीजापुर तक के एयर रूट में मौसम कैसा है। मौसम विभाग की माने तो यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक बन रही द्रोणिका के चलते बस्तर इलाके में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।
- मौसम वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि पीएम की फ्लाइट या हेलीकाप्टर के उड़ान भरने से लेकर लैंड करने तक मौसम की फोरकास्ट की जा रही है। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि दिन के किस पहर में हवा का दबाव, बादलों का घनत्व कितना है। संभाग के किन क्षेत्रों में गरज चमक या बूंदाबांदी की संभावना है।
- हालांकि दिल्ली से रायपुर तक के एयर रूट का फोरकास्ट दिल्ली का मौसम विभाग का कार्यालय करेगा। ध्यान देने वाली बात है कि वीवीआईपी के प्रवास के दौरान इस तरह की व्यवस्था करवाने के निर्देश राज्य कार्यालय से दिए जाते हैं। मौसम की रिपोर्ट हवाई अड्डे के अफसरों को दी जा रही है।
शनिवार को चल सकती है धूल भरी आंधी
- उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी बंगाल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके चलते कई जगहों पर गरज चमक, बादलों के पैच, कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी चल सकती है। इसका ओडिशा से सटे बस्तर के इलाकों पर थोड़ा बहुत असर रहेगा। अच्छी बात यह है कि यह द्रोणिका छग के ऊपर से नहीं गुजर रही है। बावजूद इसके यहां कई स्थानों पर अंधड़ की स्थिति बनी सकती है।
71 प्रतिशत से ज्यादा नमी इसलिए रहेगा नरम गरम मौसम
- जगदलपुर में इस समय अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.3 डिग्री सेल्सियस नार्मल रहता है। जबकि इस समय दोनों तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम 34.7 और 20.0 डिग्री पर चल रहा है। - इसकी वजह यह है कि शुक्रवार को सुबह 71 और दोपहर को 50 फीसदी से अधिक नमी बनी रही। महत्वपूर्ण यह है कि नमी की जब ये स्थिति रहती है तो बिना किसी बड़े सिस्टम के भी स्थानीय प्रभाव से गरज चमक से थोड़ी बारिश होती है। यह भी एक कारण है कि शनिवार को मौसम थोड़ा बहुत खराब हो सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.