पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 'माया 2' का गाना 'जी चाहता है..' , Web Series Maaya 2 New Song Jee Chahta Hai Out

'माया 2' के न्यू सॉन्ग में लिपलॉक करती दिखीं एक्ट्रेसेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. वेब सीरीज 'माया 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। गुरुवार को 'माया 2' का गाना 'जी चाहता है..' रिलीज किया गया है। इस गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस लीना जुमानी और प्रियल गौर लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। बता दें कि 'माया 2' की कहानी दो लेस्बियन औरतों सिम्मी और रूही के इर्द गिर्द है। रूही के किरदार में लीना और  सिम्मी के किरदार को प्रियल है। सिम्मी अपने लेस्बियन होने की सच्चाई को दुनिया से छुपाकर एक शख्स के साथ रिश्ते में आ जाती है। जब सिम्मी की मुलाकात रूही से होती है तो दोनों दुनिया की परवाह किए बिना अपनी इच्छाओं को पूरा करती हैं। रिलीज हुए गाने में दोनों एक दूसरे को किस करती नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज की शुरुआत 30 मई से होगी। 'माया 2' का निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। 
खबरें और भी हैं...