पश्चिम बंगाल सरकार आशा भोसले को सम्मानित करेगी
पश्चिम बंगाल सरकार आशा भोसले को सम्मानित करेगी
कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। वयोवृद्ध पाश्र्वगायिका आशा भोसले को पश्चिम बंगाल सरकार 21 मई को यहां सम्मानित करेगी।
आशा ने शनिवार को राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
आशा भोसले ने ट्वीट किया, \"\"मैं पश्चिम बंगाल सरकार को इस बात के लिए धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए मुझे चुना है। मैं खुद 21 मई को कोलकाता जाकर यह सम्मान स्वीकार करूंगी।\"\"
आशा भोसले पिछले छह दशकों से हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं और उन्होंने \'जरा सा झूम लूं मैं\', \'उड़ें जब जब जुल्फें तेरी\', और \'इन आंखों की मस्ती\' जैसे गीतों को अपनी आवाज दी है।
--आईएएनएस