पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। मेडिकल साइंस में कई ऐसे जीव हैं जिनके खून के जरिए इंसान की कई बीमारियों को ठीक किया जाता है। लेकिन एक ऐसा जीव है जो पानी में पाया जाता है लेकिन इसका खून मेडिकल साइंस में अमृत के समान माना जाता है। इस जीव का नाम है हार्सशू क्रैब। इस जीव के खून के जरिए बॉडी में मौजूद खराब बैक्टीरिया की पहचान की जाती है। यह जीव बॉडी में मौजूद किसी भी खतरनाक बैक्टीरिया के बारे में एकदम सही जानकारी देता है। इससे इंसानों को दी जाने वाली दवाओं के खतरों और दुष्प्रभावों के बारे में भी पता चलता है। यह केकड़े की एक प्रजाति है, जिसके खून का रंग नीला होता है। इसके 10 पैर और 10 मुंह होते हैं। इसका आकार घोड़े की नाल की तरह होता है। इसी वजह से इसका नाम हार्सशू क्रैब रखा गया है। इस जीव की प्रजाति लगभग 45 करोड़ साल से बरकरार है। मेडिकल साइंस में इसमें इसका इतना महत्व है कि इसकी कीमत कीमत लगभग 10 लाख रु प्रति लीटर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.