पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थ्रेडिंग कराने के बाद न करें ये गलतियां,what Not To Do After Threading

थ्रेडिंग कराने के बाद इन गलतियों से बचकर रहने की ज़रूरत है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थ्रेडिंग कराने के बाद कई बार आपको रेडनेस, खुजली और इरिटेशन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। इसके पीछे वजह आपकी कुछ गलतियां हैं जिसे पार्लर से आने के बाद आप अनजाने में कर बैठती हैं। आप भी जानिए थ्रेडिंग कराने के बाद किन गलतियों से आपको ज़रूरत है बचकर रहने की।

 

मेकअप ना करें

कई बार हम काफी बिजी रहती हैं और वक्त की कमी में पार्लर पार्टी में निकलने से कुछ देर पहले जाती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो अपनी आदत बदलें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे मौके पर बिना मेकअप के जाने का कोई सवाल नहीं होता है और मेकअप से आपको इरिटेशन हो सकती है। हमेशा थ्रेडिंग जाने से 3-4 घंटे बाद ही मेकप करें। खासकर आईमेकप के साथ इस बात का ज़रूर ध्यान रखें।

 

फ्रेग्नेंस वाले प्रोडक्ट का ना करें इस्तेमाल

थ्रेडिंग के बाद आईब्रोज़ के आस-पास की स्किन ड्राय हो जाती है। इससे बचने के लिए आप मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करती हैं, पर ये ड्रायनेस से तो राहत दिलाता है, लेकिन इरिटेशन और रेडनेस की वजह बन सकता है। थ्रेडिंग के बाद कम से कम एक दिन तक इस हिस्से में किसी तरह के फ्रेग्नेंस वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। आप चाहे तो एलो वेरा जेल अप्लाई करें।

 

गर्म पानी या स्टीम अवॉइड करें

इसे कराने से पहले आप यकीनन हॉट शावर ले सकती हैं। इससे आपके ब्रो हेयर सॉफ्ट हो जाएंगे और थ्रेडिंग करना आसान होगा। लेकिन इसे कराने के बाद कम से कम दो घंटे तक गर्म या गुनगुने और स्टीम से दूरी रखें। थ्रेडिंग के बाद आपकी स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है और हॉट शावर से रेडनेस की परेशानी के चांसेज़ बढ़ जाते हैं।

 

बार-बार स्किन को ना छुएं

क्या आप भी आईब्रोज़ का शेप चेक करने के लिए इस हिस्से को बार-बार छूने की गलती करती है? तो अब ऐसा बिल्कुल ना करें। जैसा कि इसे कराने के बाद स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है ऐसे में इसे टच करने पर इंफेक्शन के चांसेज़ काफी बढ़ जाते हैं और आपकी एक छोटी सी गलती परेशानी में डाल सकती है। अगर आपको इस हिस्से में खुजली महसूस हो, तो एलो वेरा जेल या गुलाबजल लगाएं।

 

तुरंत धूप में ना निकलें

थ्रेडिंग कराने के बाद अगर आप तुरंत धूप में निकलेंगी, तो UV रेज़ आपकी सेंसिटिव स्किन में रिएक्ट कर रेडनेस और जलन जैसी परेशानी की वजह बनेंगे। हमेशा इसे कराने के 3-4 घंटे बाद ही घर से निकलें।

खबरें और भी हैं...