पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई को मुंबई में शादी की। 8 मई को हो उन्होंने अपने फ्रेंड्स और बॉलीवुड कलीग्स को फाइव स्टार होटल द लीला में रिसेप्शन दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर परिवार की ओर से मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में क्या दिया गया था? मेल गेस्ट के रिटर्न गिफ्ट की जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन फीमेल गेस्ट के लिए एक खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर दिया गया गया था। क्या-क्या था इस गिफ्ट हैम्पर में...
- सोनम कपूर द्वारा मेहमानों को दिया गया ये गिफ्ट हैम्पर उनकी आंटी पूनम भंबानी ने डिजाइन किया था। हालांकि, उन्होंने इसकी फोटोज मीडिया में शेयर करने से इनकार कर दिया। लेकिन रिसेप्शन में पहुंची एक फीमेल सेलेब्रिटी ने इसकी फोटो शेयर की हैं। इस गिफ्ट हैम्पर में एक खूबसूरत ब्राउन क्लच, दो लिपस्टिक, हरी चूड़ियों का एक सेट, एक मांग टीका इयररिंग के साथ और जूतियों का एक सेट शामिल है। गिफ्ट हैम्पर में शामिल इन चीजों की फोटोज आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.