पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। गुजरात में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे दो बच्चों की कार में बंद होने के कारण मौत हो गई। धूप में तपती बंद कार में कई घंटे लॉक रहने के बाद तपिश और घुटन के चलते यह घटना हुई। गर्मियों में ऐसे केस कई जगहों से सुनने को मिलते हैं। लेकिन अगर गर्मी में कुछ सावधानियां बरती जाए तो बच्चों की जान बचाई जा सकती है।
कार के अंदर कैसे हो जाती है मौत?
> बॉम्बे हॉस्पिटल, इन्दौर के जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष जैन का कहना है कि गर्मी में कोई बच्चा लंबे समय तक कार में बंद रहता है तो सबसे पहले उसे घबराहट होने लगती है।
> इसके बाद तेजी से पसीना निकलता है जिसके कारण डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम होने लगती है।
> बॉडी में पानी की कमी हो जाने के कारण ब्रेन पर बुरा इफेक्ट पड़ने लगता है और कमजोरी फील होने लगती है।
> इसके कुछ समय बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।
> ऐसा लंबे समय तक होने से बॉडी आर्गन्स काम करना बंद कर देते हैं।
> ऐसी कंडीशन में 5 से 10 मिनट के अंदर ही बच्चे की मौत हो सकती है।
कार में बच्चा लॉक हो जाए तो तुरंत करने चाहिए ये 5 काम
> कार में बच्चा लॉक हो जाए तो बिना देरी किए कार का कांच तोड़ दें।
> तुरंत बच्चे को कार से बाहर निकालें
> बच्चे को किसी खुली जगह पर ले जाएं
> अगर बच्चे को घबराहट ज्यादा हो रही है तो आसपास भीड़ इकट्ठी ना होने दें
> अगर बच्चे की सांसें चल रही हैं तो तुरंत एंबुलेंस को कॉल करके बुलाएं
आगे की स्लाइड पर जानिए कार के अंदर की गर्मी के फैक्ट ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.