पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। WhatsApp यूजर्स जिस फीचर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो आ गया है। अब WhatsApp यूजर्स ग्रुप में वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। ये फीचर एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स एक साथ 4 दोस्तों को ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं।
अगर आप इस फीचर का यूज करना चाहते हैं तो फोन को अपडेट कर लें। ये फीचर WhatsApp एंड्रॉइड के 2.18.145 और उससे ऊपर के वर्जन पर उपलब्ध है। अगर अपडेट के बाद भी आपको ये फीचन न मिलें तो परेशान न हो क्योंकि ये फीचर अभी सभी फोन पर नहीं आया है। कुछ हफ्तों में ये फीचर सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा। आईफोन यूजर्स को ये फीचर 2.18.52 या इससे ऊपर के एंड्रॉइड वर्जन पर मिलेगा।
ऐसे चेक करें आपके WhatsApp में ये फीचर आया कि नहीं...
स्टेप 1: whatsApp ओपन करें।
स्टेप 2: जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं, वो कॉन्टेक्ट चुनें।
स्टेप 3: अब कॉल करें।
स्टेप 4: यहां आपको Add participant ऑप्शन नजर आएगा। (अगर ये फीचर आपके WhatsApp पर अपडेट हो चुका होगा)
आगे की स्लाइड्स पर जानिए whatsApp में आए नए फीचर्स के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.