पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने शनिवार रात एक इवेंट में चौंकाने वाला खुलासा किया। मुंबई के एक मॉल में आयोजित 'मेक योर सिटी सेफ' इवेंट में वुमन सेफ्टी पर बातचीत के दौरान सुष्मिता ने बताया कि 6 महीने पहले कैसे एक 15 साल के लड़के ने फंक्शन में उनके साथ छेड़खानी किया था। सुष्मिता के मुताबिक, कई बार लोग सोचते हैं कि हमारे पास बॉडीगॉर्ड हैं, तो हमे कोई नहीं छेड़ेगा, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। भीड़ का फायदा उठाकर उसने मुझे छुआ तो मैंने उसे पकड़ लिया...
अपने साथ 6 महीने पहले हुए वाकये का जिक्र करते हुए सुष्मिता ने कहा- एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान 15 साल के लड़के ने मेरे साथ मिसबिहैव किया। उसे लगा कि आसपास काफी भीड़भाड़ है तो मुझे इसका पता नहीं चलेगा, लेकिन वो गलत था। मैंने अपने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। मैं ये देखकर शॉक्ड रह गई कि उसकी उम्र महज 15 साल है।
गर्दन पकड़कर दूर ले गई और फिर समझाया....
इसके बाद मैंने उसकी गर्दन पकड़ ली और थोड़ी दूर ले जाकर कहा- अगर मैं चिल्लाकर लोगों को बता दूं तो तुम्हारी लाइफ तो खत्म हो जाएगी। पहले तो वो लड़का इस बात को मानने से इनकार करता रहा कि उसने मेरे साथ मिसबिहैव किया है। लेकिन जब मैंने उससे फोर्सली कहा तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने सॉरी बोलते हुए कहा- अब कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा। मैंने भी उस लड़के के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, क्योंकि मैं जानती थी कि वो एक 15 साल का लड़का है, जिसे ये नहीं सिखाया गया कि ऐसी हरकत करना अपराध है, कोई मनोरंजन नहीं।
रेप के लिए फांसी की वकालत कर चुकी हैं सुष्मिता...
सुष्मिता ने इस लड़के को तो माफ कर दिया लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सुष्मिता एकदम सख्त हैं। सुष्मिता रेप के आरोपियों को फांसी की सजा देने की पैरवी कर चुकी हैं। सुष्मिता ने कहा है- 'जब मैच्योर लोग रेप जैसी घटना को अंजाम देते हैं तो ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.