पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 का रोमांचक सफर शुरू हुए करीब एक हफ्ता हो चुका है। टूर्नामेंट में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच मैच खेला गया। बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। पिछले IPL सीजन में विराट का एक फोटो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे IPL होस्ट और एंकर अर्चना विजय की फटी जींस को घूरते दिख रहे थे। यूं हुआ था पूरा मोमेंट...
- विराट का ये फोटो उस वक्त क्लिक हुआ था, जब अर्चना उनका इंटरव्यू ले रही थीं। इसके बाद किसी ने इन दोनों के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया और ये तेजी से वायरल हो गया था।
- फोटो को यह कहते हुए वायरल हुआ था कि इस फोटो में विराट अर्चना की रिप्ड जींस से उनके पैर को देख रहे हैं।
- हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और थी। दरअसल ये गलत टाइमिंग पर खींचा गया फोटो था।
ये थी वायरल फोटो की सच्चाई
- इस फोटो के वायरल होने के बाद अर्चना ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए फोटो की सच्चाई बताई थी।
- अर्चना के मुताबिक इस फोटो को बेहद गलत तरीके से सोशल मीडिया पर दिखाया गया। इसे देख मेरा पहला रिएक्शन था, 'हे भगवान लोग ये क्या कर रहे हैं।'
- अर्चना ने खुलासा करते हुए बताया था कि ये तस्वीर उस वक्त की है, जब मैं विराट से रैपिड फायर राउंड में सवाल पूछ रही थी। मेरा ध्यान कैमरे की ओर था और विराट क्यू कार्ड में लिखे जवाबों को देखने की कोशिश कर रहे थे।
- इसी दौरान किसी ने फोटो ले लिया और उसे सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल कर दिया। अर्चना के मुताबिक इस घटना से पहले जब हम मिले थे तो कोहली ने मुझसे पूछा था, डूड पिछले साल तुम कहां थीं, वेलकम बैक।
आगे की स्लाइड्स में देखें अर्चना विजया की ग्लैमरस फोटोज, साथ ही जानें उनके लाइफ फैक्ट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.