पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/इटारसी. वन विभाग की टीम पर वन माफियाओं ने हमला बोल दिया, जिसमें प्रभारी डीएफओ समेत चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए 3 किमी दूर जुझारपुर गांव गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद करीब 50 लोगों ने टीम पर तलवार और बल्लम से हमला कर दिया। घायलों को इटारसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
-घटना में एसडीओ डीके वासनिक, डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव और वनपाल हेमराज राजपूत और सौरभ मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए इटारसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
-असल में, वन विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में सागौन की अवैध रूप से लकड़ी बड़े पैमाने पर रखी गई है। इस पर सुकतवा और इटारसी वन रेंज के वन अधिकारी और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने दबिश दी, लेकिन वन विभाग की टीम जैसे ही गांव पहुंची, उन पर वन माफियाओं ने हमला कर दिया। इससे वन विभाग की टीम को वहां से भागना पड़ा।
-हमले के बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। 5 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.