पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जो कुत्तों से नहीं बचा सकते, अपराधियों से कैसे बचाएंगे : अखिलेश

जो कुत्तों से नहीं बचा सकते, अपराधियों से कैसे बचाएंगे : अखिलेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जो कुत्तों से नहीं बचा सकते, अपराधियों से कैसे बचाएंगे : अखिलेश

खजुराहो से अचानक महोबा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री करहरा गांव पहुंचे और फाफाकसी के चलते आत्महत्या करने वाले किसान परिवारों से मिले। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, \"\"जो सरकार सीतापुर में कुत्तों से नहीं बचा सकती, वह आपराधियों कैसे बचा पाएगी?\"\" उनका सीधा इशारा यूपी पुलिस के एंकाउंटर पर था।
उन्होंने गाय का जिक्र किए बिना कहा, \"\"यह सरकार जानवरों के नाम पर बनी है, लेकिन जानवरों की भी सुरक्षा नहीं है।\"\"
कर्नाटक के \'नाटक\' पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है, अलोकतंत्र हार गया है, नैतकिता के आधार पर केंद्र सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि ढाई दिन के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने से पहले विधानसभा में अपने भावुकतापूर्ण भाषण में कहा कि उन्होंने जो कुछ किया, प्रधानमंत्री के कहने पर किया। इज्जत नहीं बची, तो इसमें उनका क्या कसूर है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...