पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन के नेता अबु सय्याफ़ की विधवा पर अमरीकी नागरिक कायला मूलर के अपहरण और हत्या की साज़िश रचने के आरोप तय किए गए हैं.
सय्याफ़ की विधवा नसरीन असद इब्राहिम बहार जिन्हें उम्म सय्याफ़ के नाम से भी जाना जाता है फ़िलहाल इराक़ में क़ैद हैं.
मूलर बतौर राहतकर्मी सीरिया के एलप्पो में काम कर रही थीं जहां उन्हें 2013 में अग़वा कर लिया गया.
अभियोजन पक्ष के वकील के मुताबिक़ अबु सय्याफ़ ने कायला मूलर को बंधक बनाया था.
आरोप ये भी है कि क़ैद में आईएस प्रमुख अबु बकर अल-बग़दादी ने मूलर के साथ कई बार बलात्कार किया.
अबु सय्याफ़ की पिछले साल अमरीकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मौत हो गई थी.
अमरीकी सेना ने नसरीन को तीन महीने क़ैद में रखा था जिसके बाद उन्हें इराक़ी अधिकारियों को सौंप दिया गया था.
पूछताछ में उम्म सय्याफ़ ने क़बूल किया कि वो मूलर को अग़वा कराने के लिए ज़िम्मेदार थीं. नसरीन के मुताबिक़ अल-बग़दादी कभी-कभी उनके घर में रुकते थे. इस दौरान वो मूलर पर अपना हक़ जताते थे.
अमरीकी जांच एजेंसी एफ़बीआई के मुताबिक़ अल-बग़दादी ने मूलर को अपनी दासी बना रखा था.
एफ़बीआई की पूछताछ में उम्म सय्याफ़ ने स्वीकार किया कि उनका परिवार आईएस के बनने के पहले इराक़ के अल-क़ायदा से जुड़ा था.
अमरीकी न्याय मंत्रालय ने कहा है कि वो कायला के लिए इंसाफ़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे.
दोष साबित होने पर नसरीन को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई जा सकती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.