पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी का प्रेमी निकला हत्या का मास्टर माइंड, बोला, मैं उसे नहीं मरवाता तो वह मुझे मार देता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. झाबुआ के ढेकलबड़ी में शुक्रवार को सोसायटी के सेल्समैन के अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दी। सोसायटी के सेल्समैन साथी और राहुल के दोस्त ने ही ढाई लाख की सुपारी देकर दो लोगों से सुरेंद्र अमरसिंह नायक की हत्या करवाई थी। राहुल ने हत्या की वजह सुरेंद्र की पत्नी से उसके रिलेशन को बताया।

 

- पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई की रात राहुल ने सुरेंद्र को कॉल कर बुलाया था। उसने बताया था कि दो लोग डकैती का साेना सस्ते में देने का कह रहे हैं। सुरेंद्र उसके साथ कालापीपल रोड पर आंबाखोदरा पुलिया के पास पहुंचा। यहां बच्चू पिता धूमसिंह निवासी उबेरावत और राकेश पिता गुला मेड़ा निवासी रेतालुंजा यहां शराब पी रहे थे। सुरेंद्र को देख वे उठे और उसे नीचे गिराकर उस पर पत्थर पटक दिया। उसकी मौत के बाद हत्यारों ने राहुल को सूचना दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

हत्यारे से ऐसे हुए था राहुल का संपर्क...
- बच्चू की पहचान राहुल से उचित मूल्य दुकान पर हुई थी। वह अकसर यहां अनाज लेने आता था। राहुल ने बच्चू से कहा कि किसी की हत्या करना है। इसके एवज में उसे ढाई लाख रुपए मिलेंगे। इसेक बाद राहुल ने बच्चू को किस्तों में 70 हजार रुपए दे दिए, जिसके बाद बच्चू ने साथी के साथ मिलकर सुरेंद्र की हत्या की।

 

ऐसे आया पकड़ में...

- सुरेंद्र की हत्या के बाद राहुल पूरी रात सुरेंद्र को परिजनों के साथ तलाशने की नौटंकी करता रहा। जब शक होने पर पुलिस ने राहुल से पूछा की उसे सुरेंद्र के लापता होने की जानकारी किसने दी। इस पर उसने कहा कि सुरेंद्र की पत्नी ने उसे कॉल कर बताया था, पुलिस ने सर्च किया तो ऐसा कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने हिरासत में लेकर उस पर सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूल लिया।

 

5 साल से था पत्नी से संबंध

- राहुल ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र की पत्नी के साथ उसके पांच साल से संबंध थे। सुरेंद्र ने उन दोनों को देख लिया था, जिसके बाद उन दोनों के बीच में विवाद हुआ था और बात बंद हो गई थी। सुरेंद्र को नौकरी से हटाने के बाद राहुल ने उसकी नौकरी फिर से लगवाई थी, जिसके बाद दोनों में फिर से दोस्ती हो गई थी। राहुल को डर था कि सुरेंद्र उसकी हत्या ना करवा दे, इसलिए उसने सुरेंद्र की सुपारी दे दी।


 

खबरें और भी हैं...