पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर (राजस्थान). पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में शुक्रवार शाम को कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। उसके शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ये था पूरा मामला...
महिला कांस्टेबल का पति लक्ष्मण भी सिपाही है और हाल ही में 24 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी। थाने के एक पुलिस जितेंद्र नवारिया ने बताया कि मृतक महिला कांस्टेबल संगीता डयूटी ऑफ करने के बाद क्वार्टर में ही मोटर चलाकर कूलर में पानी भर रही थी। पानी भरते समय वह कूलर का तार निकालना भूल गईं। इसके बाद उसके हाथ में करंट लग गया। करंट लगने से उसका हाथ पूरी तरह झुलस कर काला पड़ गया। इस दौरान उसका पति लक्ष्मण भी पास में ही काम कर रहा था।
वह उसकी चीख सुनकर भाग कर गया। इसके बाद वहां पर आसपास रहने वाले अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। लक्ष्मण ने तार हटा कर उसे छुड़ाया और उसे तुरंत एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी गिरधारी लाल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी महावीर सिंह अस्पताल पहुंचे।
24 अप्रैल को ही हुई थी शादी, संगीता और पति एक साथ हुए थे पुलिस में भर्ती
संगीता के पिता और भाई भी नहीं हैं और वह सीकर जिले के सांगरवा की रहने वाली थी। वह चार बहनें थीं। उसकी शादी 24 अप्रैल 2018 को लक्ष्मण से हुई थी। दोनों 2016 के एक ही बैच के भर्ती हुए थे और पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। हाल ही में दोनों का प्रोबेशन भी खत्म हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने लगे। पास के क्वार्टर में रहने वाले एएसआई बीरबल ने बताया कि संगीता काफी मिलनसार थी। हमेशा काम में लगी रहती थी। शादी के बाद से काफी खुश रहती थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.