पश्चिम बंगाल में पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार
यह उसी महिला का पति है, जिसका शव मालदा में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था।
पुलिस ने कहा कि पद्मावती का शव रंगमतिया इलाके से सुबह बरामद किया गया था। इसी इलाके में यह जोड़ा रहता था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, \"\"जब हमने शिशिर मंडल के घर पर धावा बोला तो हमें उसकी बालकनी पर खून के धब्बे मिले। इससे पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की और ³ा को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि यह दुर्घटना लगे।\"\"
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से पता चला है कि मंडल अक्सर शराब पीकर आता था और पत्नी की पिटाई करता था।
--आईएएनएस