पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Wife Of Shikhar Dhawan Gave Him Flying Kiss During IPL 2018 Match SRH Vs KKR

शिखर धवन ने IPL मैच में लगाई फिफ्टी, खुश वाइफ ने सरेआम दे दिया फ्लाइंग किस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 54वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में जीत के लिए कोलकाता को 173 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही KKR ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली वो तीसरी टीम बनी। ये टूर्नामेंट के 14 मैचों में KKR की आठवीं जीत रही। फ्लाइंग किस देते दिखीं शिखर की वाइफ...

- मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 172/9 रन बनाए। जिसमें शिखर धवन ने शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई।
- धवन मैच में 39 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इनिंग में उन्होंने 5 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।
- मैच के दौरान शिखर ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की, पवेलियन में बैठकर मैच देख रहीं उनकी वाइफ आयशा धवन उठकर ताली बजाने लगीं।
- शिखर की बैटिंग से बेहद खुश नजर आ रहीं आयशा ने उनके लिए फ्लाइंग किस भी दिया। आयशा के पास ही भुवनेश्वर कुमार की वाइफ नुपूर भी बैठी हुई थीं।
- हालांकि शिखर की ये फिफ्टी टीम के काम नहीं आ सकी और उनकी टीम ये मैच हार गई।

 

मैच समरीः

 

सनराइजर्स हैदराबाद- 172/9 (20 ओवर) (धवन- 50, विलियम्सन- 36)
चेन्नई सुपरकिंग्स- 173/5 (19.4 ओवर) (लिन- 55, उथप्पा- 45)
MoM- क्रिस लिन (कोलकाता नाइटराइडर्स)