पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. बीवी को पति पर हुआ शक। उसने सोचा क्यों न पति की जासूसी की जाए। वो पलंग के नीचे छिप गई। उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था। दरअसल बीवी को लगा कि शादी को इतना समय गुजर जाने के बाद पति से रिश्तों में वो उत्साह नहीं रहा। उसने ये जानने की कोशिश की, क्या उसका पति अब भी उतना ही प्यार करता है। जानिए फिर क्या हुआ...
- ये दिमाग में ख्याल आते ही बीवी ने अपने पति को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उसने लिखा कि वो उसे छोड़ना चाहती है, क्योंकि उनके बीच अब प्यार नहीं रह गया
- वो ये रिश्ता खत्म करना चाहती है। ऐसा लिखकर उसने चिट्ठी के बेड पर रख दिया और बेड के अंदर जाकर छिप गई।
- उसे लगा कि आज पति का पर्दाफाश हो जाएगा। बीवी को काफी समय तक अपने पति के घर आने का इंतजार किया।
- जब पति घर आया तो उसने वो लेटर जोर-जोर से पढ़ा। फिर उसने किसी को फोन किया।
- लेकिन फोन पर उसकी बातें सुन बीवी का दिल टूट गया।
- उसका पति फोन पर कह रहा था, अच्छा हुआ जो उसे इस शादी से छुटकारा मिल गया। इसके बाद दरवाजा बंद होने की आवाज आई। उसका पति घर से बाहर निकल गया था।
पति के बारे में हुआ ये खुलासा
- वाइफ बेड के नीचे से निकली। वो बहुत दुखी थी। उसने बेड पर एक नया लेटर रखा देखा।
- लेटर उसके पति ने लिखा था। उसे लगा शायद ये गुडबाय नोट है। पत्नी ने लेटर पढ़ना शुरू किया।
- लेटर में लिखा था - डियर, अगली बार मेरी जासूसी करने की कोशिश करो तो पक्का कर लेना कि बेड के नीचे तुम्हारे पैर भी छिपे हों... इतना पढ़ते ही बीवी शर्म से लाल हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.