पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। शहर के वस्त्रापुर में रहने वाले युवक से शादी के चौथे दिन ही पत्नी ने तलाक की मांग की थी। पत्नी की यह बात सुनकर पति को शंका हुई। उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। चार महीने बाद पति ने देख लिया कि पत्नी किसी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रही है। बस फिर क्या था, पति ने पीछा कर दोनों को रंगहाथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। कपड़े से पत्नी को पहचाना…
पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी, तब पति ने पत्नी को उसके कपड़े से पहचान लिया। पत्नी ने अपने चेहरे काे ढंक रखा था। इसलिए उसे चेहरे से पहचानना मुश्किल था। उसके बाद पति ने दोनों का पीछा किया, फिर होटल के कमरे तक पहुंच गया। पत्नी जब प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रही थी, तभी पति ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद पति ने पुलिस थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ व्यभिचार का मामला दर्ज कराया।
उधर पत्नी ने मानसिक-शारीरिक यंत्रणा की रिपोर्ट लिखवाई
दूसरी तरफ पत्नी ने मायके जाकर कोर्ट में पति के खिलाफ शारीरिक-मानसिक यंत्रणा और मुआवजे के लिए केस कर दिया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और सबूतों की जांच के बाद कोर्ट ने पत्नी की अर्जी खारिज कर दी।
2016 में हुई थ्री शादी
वस्त्रापुर में रहने वाले राहुल की शादी 24 जून 2016 को सुरेंद्रनगर की पलक के साथ हुई थी।(दोनों के नाम बदले हुए हैं) शादी के चौथे दिन ही पलक ने राहुल से तलाक की मांग की। पलक की इस बात को राहुल ने गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी ओर उसने पलक को फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कराने के लिए खोखरा की कॉलेज में एडमिशन दिलवाया।
होटल में देख लिया रंगरेलियां मनाते
25 अक्टूबर 2016 को राहुल ने दो युवकों के पीछे एक्टिवा पर बैठकर जाते हुए एक युवती को देखा। युवती का चेहरा ढंका हुआ था। राहुल ने युवती के कपड़ों को देखकर लगा कि ये कपड़े तो पलक के हैँ। शक होने पर उसने एक्टिवा सवारों का पीछा किया। फिर बापूनगर की होटल अतिथि पेलेस के रूम में राहुल ने पलक को उसके प्रेमी प्रकाश के साथ रंगरेलियां मनाते हुए देख लिया। इसके बाद राहुल ने बापूनगर पुलिस थाने में पलक और प्रकाश के खिलाफ व्यभिचार की रिपोर्ट लिखवाई। उसके बाद से ही राहुल ने पलक को उसके मायके भेज दिया।
पलक ने स्वीकारा, प्रेमी के साथ होटल में थी
पलक ने बाद में स्वीकारा कि 25 अक्टूबर 2016 को वह अपने प्रेमी प्रकाश के साथ होटल में बर्थ डे पार्टी मना रही थी। किंतु होटल में बर्थ डे पार्टी मनाने के कोई सबूत नहीं मिले। दूसरी ओर प्रकाश अपने घर से 170 कि.मी. दूर अहमदाबाद की होटल के कमरे में पलक के साथ पकड़े जाने के सबूत मिले। इससे पलक के खिलाफ व्यभिचार का आरोप सिद्ध हो गया। इस पर पलक ने कोर्ट में राहुल के खिलाफ शारीरिक-मानसिक और मुआवजा देने का केस कर दिया। कोर्ट को पलक के सारे आरोप बेबुनियाद लगे। कोर्ट में पलक के सारे आरोपों को झूठा साबित कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.