विल फेरेल कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे
विल फेरेल कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे
वेबसाइट \'सीएनएन डॉट कॉम\' के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात हुआ।
युनाइटेड टैलेंट एजेंसी (यूटीए) की ओर से फेरेल के प्रतिनिधियों द्वारा जारी बयान के मुताबिक, \"\"सैन डिएगो से एक मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम की मेजबानी कर लॉस एंजेलिस लौटते वक्त उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गई।\"\"
यूटीए के मुताबिक, फेरेल और अन्य यात्री हादसे में बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें ऑरेंज काउंटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बयान के मुताबिक, घायलों में फेरेल के लंबे समय से ड्राइवर रहे मार्क थॉम्पसन और कैरोलिना बारलॉ हैं, जो अभी भी अस्पताल में हैं।
--आईएएनएस