पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेले में देेंगे नशे से दूर रहने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर| डॉ पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब ने एक नई शुरुआत करते हुए होली मेला सुजानपुर में कबड्डी टीम उतारते हुए युवाओं को खेल के प्रति रुचि और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने के लिए एक नई पहल की है । क्लब के पदाधिकारियों कैप्टन बलदेव सिंह, रिटायर्ड डीएसपी बलबीर सिंह पटियाल ,नरेंद्र पप्पू, संजीव शर्मा धर्मेश राणा ,अश्विनी वर्मा ,अश्विनी कुमार व अन्य ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा वर्ग नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक हो और वो इन सब से दूर रहकर खेलो के प्रति अपनी रुचि रखें ताकि वो उसको जीवन में फिट रखे और साथ में भविष्य में रोजगार के लिए भी फायदेमंद साबित हो। वह वहां युवाओं को नशे से दूर रहने का भी संदेश देगें। इस मौके पर क्लब के सदस्यों व कबड्डी टीम की स्पेशल ड्रेस डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने लांच की । यह टीम मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेगी।
खबरें और भी हैं...